Posts

Showing posts with the label box office collection

Brahmastra Box Office Week 2: ब्रह्मास्त्र की कमाई में 67 फीसदी की गिरावट, नहीं छू पाई 250 करोड़ का आंकड़ा

Image
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी 'ब्रह्मास्त्र' ने बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्तों का समय पूरा कर लिया है। पहले सप्ताह के मुकाबले दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जी हां, रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन-शिवा' के कलेक्शन में 67 फीसदी की कमी आई है। जिसकी वजह से 410 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म 14 दिनों में 250 करोड़ रुपये तक का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। बता दें कि केवल हिंदी भाषी राज्यों में ही नहीं बल्कि साउथ में भी फिल्म का कारोबार घट रहा है। ऐसा रहा पहले हफ्ते का कलेक्शन रणबीर-आलिया की फिल्म ने पहले हफ्ते में ही 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। न सिर्फ हिंदी संस्करण ने बल्कि अन्य संस्करण ने भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। जी हां, रिपोर्ट के मुताबिक ब्रह्मास्त्र ने हिंदी बेल्ट में 156.4 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में फिल्म ने क्रमश: 3.68 करोड़ रुपये, 13.1 करोड़ रुपये, 0.03 करोड़ रुपये और 0.01 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन किया था।       भाषा           ...